Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में 14 से 18 अगस्त तक भारी बारिश, IMD का अलर्ट

0
73

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में 14 से 18 अगस्त तक भारी बारिश, IMD का अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से काफी बारिश देखने को मिली है. इसी बीच मौसम विभाग ने 14 से 18 अगस्त तक राज्य में मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है

देहरादून/ हिना आजमी. उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Update) में बारिश का दौर जारी है. मंगलवार को रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले में तेज बारिश हुई. वहीं देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. 14 और 15 अगस्त को भी कुमाऊं मंडल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. राज्य में 14 से 18 अगस्त तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है

. मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. जिन जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा होता है, उनके लिए स्थानीय प्रशासन को सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से चेतावनी दी गई है कि 14 से 18 अगस्त तक उत्तराखंड के मौसम तल्ख़ तेवर दिखाएगा. मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here