सीएम योगी से सतपाल महाराज ने की मुलाकात, निम्न मांगों के लिए अनुरोध

0
201

सीएम योगी से महारज ने किया ये अनुरोध
सतपाल महाराज ने सीएम योगी से हरिद्वार में सिंचाई विभाग की 615.836 हेक्टेयर जमीन और 348 आवासीय भवन और 167 की अनावासीय भवनों को उत्तराखंड को हस्तांतरित करने के लिए शासनादेश का अनुरोध किया। इसके लिए उन्होंने पूर्व में हुई दोनों राज्यों को मुख्यमंत्रियों के बीच की सहमति का हवाला दिया।

इसके साथ ही उन्होंने संयुक्त सर्वेक्षण के आधार पर चयनित ऊधमसिंह नगर की 49.234 हेक्टेयर में से 12.457 हेक्टेयर भूमि व 41 आवासीय भवन और सात अनावासीय भवन के साथ-साथ चंपावत में स्थित 31.889 हेक्टेयर भूमि उत्तराखंड राज्य को हस्तांतरण करने के लिए शासनादेश जारी किए जाने का भी अनुरोध किया।

सड़कों के सुधारीकरण के लिए भी सौंपा पत्र

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सीएम योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड की सीमा में यूपी की स्वामित्व वाली सड़कों की खराब स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने सीएम योगी को इनके सुधारीकरण के लिए भी पत्र भी सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here