हरिद्वार स्पा सेंटरों में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, अनियमितताएं पाए जाने पर किया सील

0
203

स्पा सेंटरों में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह को सूचना मिली थी कि पेंटागन मॉल में स्पा सेंटरों को अवैध रूप से चलाया जा रहा है। एसएसपी के निदेश पर सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्पा सेंटरों पर छापेमारी की।

स्पा सेंटरों को नहीं था पंजीकरण

जांच में पता चला कि ग्रीन वैली और फ्लोट एंड फ्लाई के नाम से चलाए जा रहे दोनों स्पा सेंटरों का पंजीकरण तक नहीं कराया गया है। स्पा सेंटरों में यूपी के बिजनौर और बागपत की लड़कियां काम कर रही थी। लेकिन उनका सत्यापन नहीं कराया गया था। सेंटरों पर आने-जाने वाले ग्राहकों का भी कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता था।

अनियमितताएं पाए जाने पर किया सील

मिली जानकारी के मुताबिक एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों स्पा सेंटरों को सील कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। इसके अलावा आठ लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here