मंत्री गणेश जोशी ने की एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत

0
75
Oplus_0

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया।हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

उन्होंने कहा-आजादी के अमृत महोत्सव के तहत PM मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता समेत आम जनता द्वारा अपने घरों पर तिरंगा फहराया जा रहा है उसी के तहत मैंने भी मुख्यमंत्री आवास पर भी तिरंगा फहराया है।

इसके बाद गांधी पार्क में मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर पूरे प्रदेश में स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 अगस्त से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस अभियान में जुड़कर स्वच्छ और स्वस्थ प्रदेश बनाने की अपील की। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी ली गई।

मंत्री गणेश जोशी ने की एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत

वहीं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान गणेश जोशी ने पंतनगर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here