Kedarnath Temple : केदारनाथ में मोबाइल बैन, रील्स बनाना तो दूर, कॉल भी नहीं कर सकेंगे

0
285

एक लड़की के प्रपोज करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब केदारनाथ मंदिर प्रांगण में मोबाइल फोन पर ही बैन लग गया है. किसी तरह की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी बैन की गई है.

 

उत्तराखंड में प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ केदारनाथ में अब सभी भक्तों के मोबाइल फोन पर बैन लगाया गया है. बाबा केदारनाथ के भक्त अब मंदिर के अंदर किसी तरह की फोटो ग्राफी और वीडियोग्राफी नहीं कर सकेंगे. यह फैसला उस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लिया गया है जिसमें एक लड़की मंदिर के ठीक सामने अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करते हुए नजर आ रही है. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी ने केदारनाथ मंदिर के बाहर बैन से संबंधित बैनर पोस्टर लगाए हैं.

 

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज शेयर किए जाते हैं जहां भक्त केदारनाथ धाम जाकर मंदिर के सामने से वीडियो बनाकर शेयर करते थे. जिस वीडियो का जिक्र किया जा रहा है वह हाल ही में सामने आई है. ऐसे में मंदिर कमेटी ने इस तरह की एक्टिविटी को बंद करने के लिए यह कदम उठाया है. मंदिर के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगवा दिए गए हैं जिनमें स्पष्ट लिखा है कि मंदिर प्रांगण में किसी भी तरह की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी बैन है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here