Kafal Fruit: स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है ये पहाड़ी फल, बाजार में 300 रुपये प्रति किलो है कीमत

0
105

Kafal Fruit: स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है ये पहाड़ी फल, बाजार में 300 रुपये प्रति किलो है कीमत


Kafal Fruit उत्तराखंड घूमने वाले पर्यटक काफल का आनंद ले सकते हैं। काफल बाजार में मिलने लगा है। काफल लेकर ग्रामीण बाजार पहुंचने लगे हैं। ये फल इस वक्त काफी महंगा है। दरअसल मौसम की मार से काफल की पैदावार पर इसका असर पड़ा है।
पहाड़ों पर एक फल मिलता है काफल, देखने में वो जरूर सामान्य सा बेर जैसा फल लगे लेकिन खाने में इसका स्वाद सबसे अलग है। काफल पहाड़ों पर होने वाला एक जंगली फल है और ये फल इसी सीजन में मिलता है। ऑन सीजन जब पर्यटक उत्तराखंड घूमने जाते हैं तो इस काफल का स्वाद जरूर चख सकते हैं।
मौजूदा समय में उत्तराखंड घूमने वाले पर्यटक काफल का आनंद ले सकते हैं। काफल बाजार में मिलने लगा है। काफल लेकर ग्रामीण बाजार पहुंचने लगे हैं। ये फल इस वक्त काफी महंगा है। दरअसल मौसम की मार से काफल की पैदावार पर इसका असर पड़ा है। काफल 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। स्वादिष्ट होने की वजह से पर्यटक इस फल का आनंद लेने से नहीं चूक रहे हैं। पहाड़ का यह फल पर्यटकों की पहली पसंद है।

गर्मियों में पहाड़ का काफल पर्यटकों की पहली पसंद रहता है। महिलाएं जंगल से काफल तोड़कर बाजार में लाने लगी हैं। यह फल न जाने कितनों घरों का चूल्हा जलाने का काम करता है। पहाड़ों पर पैसे कमाने का यह एक बेहतरीन साधन है। काफल को तोड़कर महिलाएं व पुरुष बाजार में बेचते हैं, जिससे उनके घर का चूल्हा जलता है।
बारिश ने बढ़ाई काफल की मिठास
काफल कई घरों का रोजगार का भी साधन है। मौसम साफ होते ही पर्यटकों का रुख भी पहाड़ की तरफ होने लगा है। ऐसे में पहाड़ियों के लिए अपनी आय को दुरुस्त करने का बेहतरीन अवसर है। काफल विक्रेता पार्वती देवी ने कहा कि वर्षा अधिक होने से काफल की मिठास अच्छी है, लेकिन उत्पादन कम है। वह पहाड़ी नमक और सरसों का तेल लगाकर काफल बेचतीं हैं।
ऊंचाई वाले भूभाग पर होता है काफल
पहाड़ों का बेहतरीन फल काफल इतनी आसानी से नहीं मिलता। काफल पहाड़ी क्षेत्र के ऊंचाई वाले भूभाग पर होता है। 6000 फीट से अधिक ऊंचाई होने वाला काफल सबसे अधिक स्वादिष्ट होता है। कपकोट के अलावा घिंघारतोला, गूनाकोट, नरगोल, गिरेछीना आदि स्थानों के जंगलों में पाया जाता है।

काफल के हैं कई फायदे
काफल सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। स्वास्थ्य के लिए भी काफल अच्छा माना जाता है। इसमें पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम आदि प्रचुर मात्रा में होता है। काफल कब्ज आदि की अचूक दवा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here