चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडेय का व्हाट्सएप हैक कर मंगलवार को लोगों से रुपयों की मांग की गई।

0
104

चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडेय का व्हाट्सएप हैक कर मंगलवार को लोगों से रुपयों की मांग की गई। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने पुलिस की साइबर सेल में केस दर्ज कराया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पूर्व भी डीएम का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लोगों से रुपयों की मांग की जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को डीएम चम्पावत का व्हाट्सएप अज्ञात हैकरों ने हैक कर लिया। हैकर, डीएम की फोटो लगाकर लोगों से मदद करने के नाम पर रुपयों की मांग कर रहा था। दोपहर में डीएम के एक परिचित से भी इसी तरह की मांग की गई तो उन्होंने तुरंत डीएम नवनीत पांडेय को इस बात की जानकारी दी।

 

इस पर डीएम ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दी और लोगों से हैकरों के झांसे में नहीं आने की अपील की है। साइबर सेल प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here