ईसाई धर्म अपनाने के लिए पैसों का लालच देकर धर्मांतरण करवा रहे उत्तराखंड में एक मामला दर्ज

0
134

हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का लगाया आरोप

प्रवेश का आरोप है कि दोनों ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में भी अपमानजनक बातें कहीं। इसके अलावा प्रवेश ने दोनों युवकों पर उसके हाथ से रुद्राक्ष की माला तोड़कर फेंकने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने प्रवेश को पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के बाद ही प्रवेश अचानक बेहोश हो गया। जिसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बीते रविवार को उसकी मुलाकात प्रेमनगर निवासी सतेंद्र भट्ट और राजीव कुमार से हुई थी। दोनों युवक प्रवेश को पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here