पंचायतों को सशक्त करने में महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा करते हुए आभार व्यक्त किया

0
160

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का प्रतिनिधि मंडल पंचायत मंत्री से मिला

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत मंत्री से मिलकर कहा पंचायत को सशक्त करने के लिए आपके कार्यों के लिए आपका आभार

पंचायतों को सशक्त करने में महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा करते हुए आभार व्यक्त किया


पंचायती राज मंत्री महाराज ने उनसे वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए परीक्षण करवाने के साथ ही उसे विधि विभाग को भेज दिया

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों के संदर्भ में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से मिला उन्होंने पंचायत को सशक्त करने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपनी मांगों के संदर्भ में ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर मिला उन्होंने पंचायतों को सशक्त करने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा करते हुए आभार व्यक्त किया। पंचायती राज मंत्री महाराज ने उनसे वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए परीक्षण करवाने के साथ ही उसे विधि विभाग को भेज दिया था। संविधान के अनुरूप ही मांगों विचार किया जाएगा।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान कहा कि सरकार संविधान की 11वीं अनुसूची में वर्णित समस्त 29 विषयों को पंचायती राज संस्थाओं को सौंपने के साथ साथ पंचायतों को सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है। संविधान की 11 वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों की निधियों, कार्मिकों एवं कार्यों (Funds, Functions and Functionaries) को पंचायतों को वास्तविक अर्थों को हस्तांतरित करने के लिए हम संकल्पबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here