भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विश्व में भारत का मान एवं गौरव बढाया है : महेंद्र राणा

0
149

घर-घर जाकर पार्टी के सदस्यता अभियान को बनाए कामयाबः महेन्द्र सिंह राणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने चंहुमुखी विकास किया है : महेंद्र राणा

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विश्व में भारत का मान एवं गौरव बढाया है : महेंद्र राणा


सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने की बैठक कहा, हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए तन, मन, धन से भारतीय जनता पार्टी से जुडना होगा : महेंद्र राणा

विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत सरस्वती विद्या मन्दिर चैलूसैण में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम की बैठक मण्डल अध्यक्ष सुखपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा सदस्यों ने महान आत्माओं को नमन करते हुए श्रद्वासुमन अर्पित किए जिन्होने पार्टी की स्थापना में योगदान किया। बैठक में अनिता गौड मण्डल प्रभारी ने सभी सदस्यों से अभियान को सफल बनाने की अपील की। मनमोहन सिंह उपाध्यक्ष कोटद्वार ने अपने सम्बोधन में सभी कार्यकताओं से इस अभियान मे जुडने को कहा। द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने चंहुमुखी विकास किया है तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विश्व में भारत का मान एवं गौरव बढाया है। हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए तन, मन, धन से भारतीय जनता पार्टी से जुडना होगा। आज इस बैठक में मेरा सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं से आग्रह है कि वे घर-घर जाकर भाजपा के इस अभियान को सफल बनाए तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को इस अभियान मे शामिल करें। इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख रविन्द्र रावत, राजेन्द्र प्रसाद, सुभाष सिंह चैहान, युवामोर्चा अध्यक्ष ऋषिमोहन, अनिल रावत, कुलदीप भण्डारी, राजमोहन नेगी, अर्जुन सिंह नेगी, शोभा नैथानी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यकर्त्ता कल्याण सिंह नेगी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here