स्वच्छता को हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाएं : धामी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान

0
81
Oplus_0

स्वच्छता को हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाएं : धामी

Oplus_0

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी सफाई में हिस्सा लिया। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के उपयोग और…

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गांधी पार्क में शहरी विकास विभाग के विशेष स्वच्छता अभियान के तहत ‘स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। इसके लिए आधुनिक तकनीकियां भी अपनाई जा रही हैं। जल्द सभी सफाई वाहनों पर कूआर कोड लगाकार उनकी निगरानी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता सरकार और नगर निकायों की ही जिम्मेदारी नहीं है, इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दिनचर्य में शामिल करना होगा। सीएम धामी सुबह नौ बजे गांधी पार्क पहुंचे। यहां पंचायतीराज विभाग के सफाई वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर प्रदेशभर के लिए रवाना किया। इसके बाद गांधी पार्क में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की। सीएम ने पार्क में खुद भी झाडू लगाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रहरी बखूबी अपना काम कर रहे हैं, लेकिन मानसून सीजन में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने हल्द्वानी में कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही महिलाओं के प्रयास की सराहना की। कहा कि स्वच्छता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, प्रत्येक व्यक्ति में स्वच्छता का भाव आया है और यह अभियान के रूप में आगे बढ़ रहा है, स्वच्छता का हमारी संस्कृति में विशेष महत्व हैं, जहां स्वच्छता रहती है वहां मां लक्ष्मी वास करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here