मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार का शपथग्रहण समारोह आज, मुख्यमंत्री धामी भी लेंगे भाग

0
118

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार का शपथग्रहण समारोह आज, मुख्यमंत्री धामी भी लेंगे भाग

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज नई भाजपा सरकार का शपथग्रहण समारोह है। सीएम धामी भी आज शपथग्रहण समारोह में शमिल होने पहुंचे रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे। भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव को विधायक मंडल दल का नेता चुना है।यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब डेढ़ बजे वह छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना है। साय अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री ने यादव और साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here