जल्द1550 पदों पर होंगी नई भर्ती पुष्कर सिंह धामी जी ने किया एलान।

0
228

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दूरसंचार और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जो भर्ती गतिमान चल रही है जल्दी ही उसके परिणाम भी जारी किए जाएंगे। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नवनियुक्त भर्ती हुए 55 नागरिक पुलिस आरक्षी, पीएसी, आइआरबी और फायरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

उत्तराखंड में सीएम धामी युवाओं के लिए लगातार रोजगार का पिटारा खोल रहे हैं वही अब पुलिस में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आ रही है उत्तराखंड पुलिस फोर्स में जल कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी य ऐलान यह ऐलान सीएम धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को तत्काल भर्तियों की जांच के आदेश दिए गए। एसटीएफ की जांच में नकल की बात सामने आई। जांच के बाद आरोपित इस टाइम जेल में बंद हैं।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हुआ। इसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने नकल विरोधी कानून का ड्राफ्ट मांगा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसी बच्चे के साथ धोखा नहीं होने देंगे। इस दौरान उन्होंने नए भर्ती हुए जवानों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here